post:


Sunday, September 27, 2020

मस्ती से भरल रहीला बनारस के लोग, उहवें के किस्सा पढ़े रउओ हो जाइब मस्त!

मस्ती से भरल रहेला बनारस के लोग, उहवां के किस्सा पढ़के रउओ हो जाइब मस्त!
बनारसी संस्कृति अउर जीवनशैली क जीवनी तत्व मस्ती हौ. बनारसी बिना भोजन के रहि सकयलन, लेकिन मस्ती के बिना नाही रहि सकतन. खांटी बनारसी दूसरे जगह एही के नाते असानी से टिक नाही पउतन.

बनारस में आज भले ही धर्म क बोलबाला होय, लेकिन असल में बनारस धर्म के साथ ही देश क संस्कृति अउर विद्या क राजधानी हौ. संस्कृति भी गंगा-जमुनी. मस्ती बनारसी संस्कृति अउर जीवनशैली क जीवनी तत्व हौ. बनारसी बिना भोजन के रहि सकयलन, लेकिन मस्ती के बिना नाही रहि सकतन. खांटी बनारसी दूसरे जगह एही के नाते असानी से टिक नाही पउतन. बनारस में कहावत चलयला -जवन मजा बनारस में, उ न पेरिस न फारस में. आज भी कवनो बनारसी से पूछा कि आखिर बनारस में अइसन कवन खासियत हौ कि शहर से एतनी मोहब्बत हौ त उ इहय बात कही कि दुनिया में तमाम चीज मिलि सकयला, लेकिन बनारस जइसन मस्ती अउर बनारसिन जइसन अपनत्व नाही मिलि सकत.

बनारस में एक पन्नी गुरु क किस्सा सुना. हलांकि बनारस में सब गुरु हौ. यादव, दूबे, चउबे, मिश्रा, गुप्ता, सिंह, पटेल जइसन टाइटल बनारसी कगरी लगाइके रखयलन. गुरु तखल्लुस हिया बनारसी नागरिकता क पहिचान हौ. त पन्नी गुरु एक ठे पाने के दुकानी पर खड़ा रहलन. खड़ा का, घंटा भर से मुंहे में पान घुलइले जनता जनार्दन के बनारसी में ज्ञान देत रहलन. तबय बीचे में एक अर्द्ध बनारसी टपकि पड़ल -का बात कहत हय गुरु, अमेरिका रोज चांद पर आदमी भेजत हौ अउर तू हिया दुइ घंटा से खाली मुंहे में पान घुलावत हउवा. एतनय में टन्नी गुरु क भेजा गरम होइ गयल. पच्च से मुंहे क पान थूकलन अउर ताव में जवाब देहलन -देखा चाहे चंद्रमा होय या सूरज होय, जे सारे के गरज होई उ हिया आई, टन्नी गुरु टस से मस न होइहय. समझ में आयल कि नाही.
अजगर करय न चाकरी पंछी करय न काम,
दास मलूका कह गए सबके दाता राम.
त हर बनारसी एही सिद्धांत क पालन करयला. अउर बहरी अलंग के बहार क मजा लेवय के नाम पर देवतन तक के जीभी से पानी टपकयला. बहरी अलंग उ स्वर्ग हौ, जहां जाए बदे हर बनारसी मस्त मलंग मचलायल करयला. एकर मतलब इ नाही कि बनारसी लोग साधना करय उहां जालन. अरे बहरी अलंग बनारिसन के मस्ती क अड्डा हौ, पूरी पलटन के साथ रेजगारी (बच्चा लोग) लोगन के लेइके जालन. घरे में चाहे केतनव कचकच होय, लेकिन बहरी अलंग क निश्चय खंडित नाही होइ सकत. चाहे हड़ताल होय, या राष्ट्रपति शासन, राजा मरय चाहे रानी, कवनो भी कारण से अगर दुकान या दफ्तर बंद हौ त बनारसी हर हाल में बहरी अलंग क प्रोग्राम सेट कइ लेई. जवने तरह से व्यापारिन के भीतर हमेशा नफा-नुकसान जोड़य-घटावय क झक सवार रहयला, नेतन के दिमाग में हमेशा हर बाती में राजनीति घुसेड़य क सनक सवार रहयला, ओही तरह हर खांटी बनारसी के भीतर बहरी अलंग क धुन सवार रहयला.
बहरी अलंग कवनो तीर्थस्थल या पर्यटन स्थल नाही हौ. लेकिन बनारसिन बदे इ स्थान हर स्थल से बढ़ि के हौ. बनारसी गुरु लोगन क निच्छद्दम, स्वच्छंद होइके मउज-पानी लेवय क दिव्य स्थान. बनारसी भाषा में एके माचा मारब भी कहल जाला. बहरी अलंग ओही स्थान के कहल जाला, जहां पक्का तलाब होय. तलाब में चैचक पक्का घाट बनल होय, जहां तबीयत से साफा-पानी लगावल जाइ सकय. साफा-पानी मतलब नहाना-धोना, शरीर अउर कपड़ा क साफ-सफाई. अगर तलाब न भी होय त कम से कम बढ़िया क इनारा यानी कुंआ होय. आसपास पेड़-पल्लव, बगइचा, जंगल होेंय. निपटय लायक लंबा-चउड़ा मैदान होय, जवन साफ-सुथरा भी होवय के चाही. वरना गुरु लोग ठीक ओइसय मुंह बनइहय जइसन अफीमची इमली देखि के बनावयलन. बनारसी दरअसल निपटय क अत्यंत प्र्रेमी होलन. भोजन चाहे जइसन मिलय, सूतय क जुगाड़ भले ही गड़बड़ होय, लेकिन निपटय क स्थान दिव्य होवय के चाही. साफा लगावय लायक चैरस जमीन चाही. इहय कारण हौ कि बनारसी लोग जब बनारस के बहरे जालन त निपटय-नहाये क दिव्य स्थान तजबीजयलन.

रामनगर, सारनाथ, राजा तलाब के अलावा अब विंध्याचल अउर चकिया-चंदौली तक बहरी अलंग क विस्तार होइ गयल हौ. बहरी अलंग क खास पहिनावा भी होला. बहरी अलंग क प्रेमी गुरु लोग धोती, गमच्छा, निगोटा अउर दुपट्टा क उपयोेग करयलन. धोती अउर दुपट्टा न रही तबौ चलि जाई, लेकिन गमच्छा अउर निगोटा हर हाल में चाही. जरूरी समाने में बल्टी-लोटा, डोरी, सिल-लोढ़ा, साबुन क बट्टी, तेल क शीशी अउर भांग क पैकेट हर बहरी अलंग प्रेमी अपने संघे रखयला. बहरी अलंग पहुंचतय सबसे पहिले गुरु लोग निगोटा पर आइ जालन. भांग के खूब साफ कइके बूटी तइयार कयल जाला. बूटी छनले के बाद नटई तक पानी डकारिके हाड़ी या बल्टी लेइके लोग निपटय जालन. निपटय क क्रिया एतना खास हौ कि इ शोध करय लायक हौ. घंटा-आध घंटा निपटब त साधारण बात हौ. कुछ अइसन भी बनारसी होलन जवन कई घंटा तक निपटत रहि जालन.
निपटले के बाद अब मालिश क नंबर आवयला. मालिश क दौर तबतक चलयला जबतक कि शरीर क तापमान 100 डिग्री से ऊपर न पहुंचि जाय. एकरे बाद नहान अउर फिर डंड बैइठक. अगर गदा-जोड़ी मिलि गयल त ओहू पर रियाज होई. हर बनारसी अपने परिवार के लेइके साल में कम से कम दुइ दइया बहरी अलंग बदे सारनाथ अउर रामनगर जरूर जाला. गरमी में सारनाथ अउर जाड़ा में रामनगर. इ दूनो स्थान क मेला देखतय बनयला. लेकिन परिवार के संघे रहले के बाद भी गुरु लोगन के कार्यक्रम में कवनो कंजूसी नाही होत. ओही तरह से भांग छनयला, साफा लगयला अउर नहान-निपटान होला. इ कुल काम से फुर्सत भइले के बाद अहरा पर बनावल बाटी, चूरमा, दाल-भात अउर चोखा, तरकारी भिड़ावल जाला. बहरी अलंग क ही प्रभाव हौ कि बनारस में अक्सर दंगल होलन. नागपंचमी देश में चाहे जइसे मनावल जात होय, लेकिन बनारस में छोटे गुरु-बड़े गुरु के रूप में पूजा होला, अउर पूरे बनारस भर में दंगल होला. बनारस में दंगल खाली पट्ठन के बीच नाही होत, जानवरन के बीच भी होला. सड़क पर सांड़ गरजयलन. भइस, भेड़ा अउर पक्षिन क दंगल जाड़ा के मौसम में हर साल होला. बुलबुल, तीतर, बटेर क भी युद्ध होला. मकर संक्रांति पर खासतौर से पक्षिन क दंगल होला. इ कुल दंगल खाली खेल तक सीमित नाही होतन, बल्कि बाजी भी लगयला. अपने-अपने पक्षिन के बनारसी लोग पूरे साल दंगल बदे ट्रेनिंग देलन, तइयार करयलन. कजरी, बिरहा, अउर शायरी क दंगल गरमी के मौसम में होलन.

बहरी अलंग क असली अर्थ विश्वकोश में चाहे जवन भी होय, लेकिन बहरी अलंग के मट्टी में उ बहार हौ, जवन न त बंबई के चैपाटी में हौ, न कनाट प्लेस के नफासत में हौ. बनारसी लोगन के जेतना गर्व बहरी अलंग पर हौ, ओतना अपने नगर पर नाही. बनारस अउर बनारसी लोगन क असली रूप बहरी अलंग में ही देखल जाइ सकयला. बिना बहरी अलंग देखले इ समझब कठिन हौ कि बनारसी लोगन के अपने बनारस से एतना मोहब्बत काहे हौ. बहरी अलंग खाली दिल बहलाव क क्षेत्र नाही हयन, बल्कि अध्यात्म अउर साधना क क्षेत्र भी हयन. बनारस के तीनों लोक से न्यारी नगरी क सर्टिफिकेट देवावय में बहरी अलंग क महत्वपूर्ण योगदान हौ. मृत्युलोक के मारा गोली, स्वर्ग तक में बनारस के बहरी अलंग क मिसाल नाही हौ. लेकिन सरकार आधुनिकता अउर नियोजन के चक्कर में कई ठे बहरी स्थानन के भीतरी यानी शहरी रंग में रंगले जात हौ, जवन बनारसी लोगन बदे बड़ी समस्या बनल जात हौ.



Read more

Tuesday, September 1, 2020

सांडा...मर्दाना कमज़ोरी के नाम पर जान गंवाने वाला

 #सांडा...मर्दाना कमज़ोरी के नाम पर जान गंवाने वाला
मासूम जानवर

पाकिस्तान से लेकर राजस्थान के गरम रेगिस्तानी इलाक़ों में रेत पर रेंगता ये मासूम सा जानवर सांडा कहलाता है.शिकारी और परिंदों से बचते इसके दिन गुज़रते हैं लेकिन ये ख़ुद को इंसान से नहीं बचा पता. इसका वैज्ञानिक नाम युरोमेस्टिक हार्डवीकी है. छिपकली जैसा दिखने वाला ये सरीसृप परिवार का प्राणी है. शक़्ल से भले शक्ति कपूर जैसा डरावना हो लेकिन होता है सीधा आलोक नाथ जैसा. इसी सीधेपन का फायदा उठा कर शिकारी इनको धर लेते हैं.दूसरे हर जानवर की तरह इसमें भी चर्बी पाई जाती है इसकी चर्बी पर इंसान की ख़ास नज़र है. इसलिए ये आपको लाहौर की गलियों, चौराहों में सड़क किनारे या फिर ठेलों, दुकानों पर बैठा मिलेगा. मगर सांडा वहां ख़ुद से नहीं आता है. रेगिस्तान से पकड़ कर लाया जाता है.यहां ये चल फिर नहीं सकता क्योंकि इसकी कमर की हड्डी तोड़ दी जाती है. इसके बाद इसकी ज़िंदगी के दिन गिने चुने होते हैं.फ़ुटपाथों पर मजमा लगाए या फिर बड़ी-बड़ी दुकानों पर 'सांडे के शुद्ध तेल' की शीशियां सजाए सांडे के उन शिकारियों को ग्राहक मिलने की देर है, वो चाकू की मदद से इसका नरम पेट चीरते हैं और अंदर मौजूद चर्बी निकाल लेते हैं.ये सब कुछ ग्राहक की नज़रों के सामने किया जाता है. ताकि उसको तसल्ली हो की ये 'असली तेल' है.

ये शाकाहारी सरीसृप है ये कभी भी कीटों का शिकार नही करता है। ये बिना पानी पीये कई बर्षो तक जीवित रह 


सकता है ये पानी पीता है तो सिर्फ बरसाती ताज़ा पानी...बारिश आने से पहले अपने बिलों को ढक देता है जिससे हम ग्रामीण लोग बारिश होने की संभावना व्यक्त करते है...यदि इसकी गर्दन को काट भी दिया जाता है तो भी ये कुछ घंटों तक जीवित रहता है...ये सांडा नर लगभग 2 फ़ुट तक होता है और मादा इससे कम होती है...ये अपने मज़बूत पैर से किसी को नुक़सान नही पहुँचाते बल्कि ये बिलों को खोदने में काम लेते है...इनके पास तीन दाँत होते है एक ऊपर और दो नीचे...ये अप्रेल माह के आसपास संभोग करते है और मादा 10–15 तक अंडे देती है इनमें से आधे ये कम ही बच पाते है। इसके अन्दर दोनों पैरों के बीच में दो वसा की थैलियॉ होती है जिसके इसके पेट में चीरा लगाकर निकाला जाता है इस थैली की चर्बी को गरम कर दो तीन बूंद तेल निकल आता है बस. इतनी सी बात के लिए बेचारे को जान गंवानी पड़ती है. अब सुनो असली बात. यह लिंग के सेंटीनेंस के लिए दवाई है या नहीं है इसका तो पता नही लेकिन इसमें होता है पॉली अन्सेच्युरेटेड फैटी एसिड, जोड़ो और मांसपेशियों के दर्द में राहत देता है ये. तेल का उपयोग माँसपेशियों और नब्ज में रक्त संचार का काम करता है क्योकि ये बहुत ही गर्म तेल होता है लेकिन ज्यादातर इसका उपयोग लोग मर्दाना कमजोरी को दूर करने में करते है । बहुत सारे लोग सांडे को खा लेते है क्योकि इससे भी मर्दाना ताक़त और जोश का संचार होना एक कारण मानते है। बात करे इसके काम करने की तरीक़े की तो आप लोग अक्सर देखते हो पाकिस्तान के बाजारो में इन मासूम से सरीसृप की ढ़ेरो हकीमों के दुकानो पर अधमरे स्थिति में मिल जाते है हालाँकि भारत और पाकिस्तान दोनों में इसका मारना और तेल निकालना ग़ैर क़ानून है।

अब बात करते मर्दाना ताक़त की तो ये बात कुछ सच साबित होती है लेकिन जितना लोग सोचकर इसको ख़रीदते है उनके मुक़ाबले बहुत ही कम है...ये मालिस करने से रक्त संचार तो करता है लेकिन इसके साइंड इफ़ेक्ट भी हो सकते है क्योकि इसके मालिस से लिंग में अतिरिक्त माँस बनने लगता जो आपको परेशानी में डाल सकता है और मूत्र तक बंद कर सकता है...ये ना ही कोई लिंग वृद्धि करता है ना ही ताक़त उत्पन्न करता है क्योकि ये दोनों कार्य हार्मोन के कारण होते है न कि तेल के कारण। ये राजस्थान के इलाक़ों और कुछ हरियाणा पंजाब के इलाक़ों में भी पाया जाता है...इनको पकड़ना बड़ा आसान होता है क्योकि ये अपने बिलों को ताज़ा मिट्टी से ढककर रखते जिससे शिकारी लोग इन्हें आराम से खोज लेते है...फिर शिकारी लोग बिलों में धुआँ करते है जिससे इस मासूम को बाहर आना पड़ता है और शिकार जाल बिछाकर रखते है इनके बाहर आते ही इसकी कमर तोड़ देते है जिसके बाद ये भाग तो नही पता लेकिन कई महीनों तक ज़िंदा रहता है बाद में जैसे जैसे तेल लेने वाले आते है उनके सामने मारकर ताज़ा वसा का तेल निकालकर देते है। तेल को निकालने के लिए पहले साँडे के पेट पर चीरा लगाकर उसकी अन्दर की वसा निकाली दी जाती है ...ये वसा एक सांडे के अन्दर से दो थैलियाँ निकलती है फिर इनको निकालकर गर्म करने पर वसा से तेल निकलता है...एक सांडे से लगभग 1–5 ml तक प्राप्त होता है यानि 4–5 बूँद यदि आपको 100 ml तक चाहिए तो 50–60 सांडे मारने होगे...जो लोग बोतल भर कर देते है 3–4 सांडे मारकर वो सही नही है उसमें कुछ मिलाया जाता है...कुछ साँड़ों की वसा ज़्यादा होती है तो ज़्यादा भी मिल सकता है।

अन्ततः अगर आप सांडे के तेल में निकलने वाली चर्बी की मेडिकल जांच करें तो आपको पता चलेगा कि ये किसी भी जीव में पाई जाने वाली दूसरी चर्बी की तरह है और इसमें कोई ख़ास बात नहीं है'.सच तो यह है तेल में भी कोई ऐसी ख़ासियत नहीं है जो किसी भी तरह की यौन कमज़ोरी का इलाज कर सके. सांडे को बिना वजह मार दिया जाता है और ले दे कर ये सब पैसे का खेल है'.लोग इसको आलू की सब्जी की तरह खुल कर बेंच रहे हैं जबकि सांडा मारना अब गैरकानूनी है. इसको विलुप्तप्राय प्रजाति घोषित कर दिया गया है. अगली बार मर्द बनने के लिए किसी मजबूर का निकाला तेल लगाने की बजाय अमिताभ की फिल्म देख लीजिए और गाना गाइये- मैं हूं मर्द तांगे वाला. मैं हूँ मर्द तांगे वाला।।।

 Dharmendra Kumar Singh जी पोस्ट

 

Read more