post:


Monday, May 23, 2016

Esteban Murillo (बारतोलोमिओ एस्तेबन मुरिलो की पेंटिंग )

अभी सोशल मीडिया पर इस कहानी और फोटो बहुत जोरो से वायरल हो रही है..शायद इस चित्र की आधी सच्चाई आपको बुरी लगे पर पूरी कहानी सुनकर आपका मन जरूर बदलेगा ! समझ नहीं आ रहा इस पर क्या लिखू..। 

समाज अपने तरीके से कानून बनाता है। जब उससे हटकर कुछ अलग होता है तो लोगों को आश्चर्य होता है। एक अफ़्रीकी फ़िल्म देखा था एक कबीले के आक्रमण में दूसरा कबीला नष्ट हो जाता है केवल दो कुंवारी लड़कियां और चार बुजुर्ग जीवित बचते है। इन कुँवारी लडकियों से ही वो बुजुर्ग सन्तानोत्तपति करते हैं और अपना कबीला आगे बढ़ाते हैं।  

खैर कहानी कुछ इस प्रकार है :
यूरोप के बहुत प्रसिद्ध कलाकार बारतोलोमिओ एस्तेबन मुरिलो की इस इस पेंटिंग के बारे में यदि आप नहीं जानते हैं और मैं आपको बताऊं कि यह एक बाप और बेटी को दर्शाता चित्र है, तो हो सकता है आपका मन घृणा और अवसाद से भर जाये। लेकिन मुझे पूरा यकीन है जब आप इस प्रसिद्ध पेटिंग के पीछे छिपी कहानी को सुनेंगे तो आपके विचार जरूर बदलेंगे

एक बूढ़े आदमी को मरने तक भूखा रहने की सजा दी गई। उसकी एक बेटी थी जिसने अपने सजायाफ्ता पिता से दैनिक मिलने का अनुरोध किया जो स्वीकार कर ली गई। मुलाकात के समय लड़की की बड़ी अच्छी तरह तलाशी ली जाती थी कि कहीं अपने पिता के लिए खाने पीने का सामान आदि न ले जा सके। भूख के कारण प्रतिदिन निढाल होते हुए पिता के शरीर को मौत के करीब जाते देखकर लड़की दुख और बेचारगी से बहुत उदास और दुखी थी उससे अपने पिता की हालत देखी नहीं जा रही थी तो उसने एक ऐसी हरकत की, जो कई लोगों के सामने पाप के बराबर थी और दूसरों के लिए प्यार और स्नेह की एक अनूठी मिसाल थी। चूंकि प्रतिबंध के कारण लड़की अपने साथ कुछ भी ले जाने में असमर्थ थी, तो उसने मजबूर होकर उसने मर रहे पिता को अपना स्तनपान कराना शुरू कर दिया, जिससे पिता की हालत बेहतर होने लगी। फिर एक दिन पहरेदारों ने उसे ऐसा करते हुए पकड़ लिया और उस समय के शासक के सामने पेश कर दिया। इस अनोखी घटना ने समाज में खलबली मचा दी और लोग दो गुटों में बंट गए, एक धड़ा उसे पिता के पवित्र रिश्ते का हनन करने के साथ निंदनीय अपराध समझ रहा था तो दूसरा उसे पिता के रिश्ते, प्यार और स्नेह की महान भावना की मिसाल के तौर पर बयान कर रहा था।

इस अजीब घटना ने स्पेन और यूरोप में ईश्वरीय सत्ता व पवित्रता और मानव मूल्यों व प्यार के बीच बहस छेड़ दी। इस अनोखी घटना को यूरोप के कई पेंटरो ने कैनवास पर उतारा, जिसमें मुरिलो की ये पेंटिंग बहुत मशहूर हुई। इस मामले ने बहुत तूल पकड़ा और अंततः मानव मूल्यों की जीत हुई और दोनों बाप बेटी को रिहा कर दिया गया।

गूगल पर ये पेंटिंग तो दिखी... और इतिहास भी इस लिंक परसच्चाई क्या है.. पता नाही.. लेकिन कथाकार ने ये नाही बताया की एक बुडे बाप की बेटी एक तुरंत जन्मे बच्चे की माँ भी है.. जिसके इस्तान से दूध मी उतरता है.... ये कथा में कही नाही दर्शया गया है... लेकिन बेटी में भूखे बाप को अपना दूध पिलाया है.. शायद वो अमूल का दूध हो... 

ये कहानी कई सारे प्रश्न खड़े करती है। दूध पिलाने वाली लड़की कुंवारी तो किसी कीमत पर नहीं होगी। अगर भारतीय समाज के हिसाब से देखा जाये तो पराई हो चुकी बेटी का दूध पीना पिता के लिये उचित नहीं है और ऐसा कृत्य करने से पहले कोई भी भारतीय पिता मरना पसंद करेगा।
 

अब देख ले खुदे एक भक्त के प्रचार का माध्यम...
 

आप खुद देख ले इस लिंक पर :

Baroque: Bartolomé Murillo

 

 पेंटिंग का लिंक 




Share This :

0 comments:

Post a Comment